Homeझाबुआमेघनगरदूषित केमिकल युक्त पानी से नील गाय की मौत ग्रामीणों ने किया...

दूषित केमिकल युक्त पानी से नील गाय की मौत ग्रामीणों ने किया चक्का जाम प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण

झाबुआ – ग्राम अंतरवेलिया के गारीया नाले मे दूषित जहरीले पानी से फिर नील गाय की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम , प्रशासन पहुंचा कार्यवाही के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने

                                 ग्राम अंतरवेलिया मे कुछ दिनों पहले फैक्ट्रीयों के ऐसीड युक्त जहरीले दूषित पानी से कई बेजुबानो की जान गई थी , पहले भी जनपद सदस्य धनसिंह भूरिया एवं ग्रामीणजनों ने इसके खीलाफ आवाज उठाई थी , फिर भी प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की , इसके बाद आज फिर उसी केमिकल युक्त जहरीले पानी से नाले के पास नील गाय ने दम तोड़ दिया पर आज जनपद सदस्य धनसिंह भूरिया एवं ग्रामीणजनों ने रोड पर चक्काजाम कर प्रशासन के कान खडे कर दिए आनन फानन मे तहसीलदार एवं एसडीएम मोके पर पहुँचे एवं आश्वासन दिया की कार्यवाही होंगी करीब आधे घण्टे के मान मनोवल एवं पूर्ण संतुष्टि के बाद रोड खाली कराया गया ।

धनसिंह भूरिया – अगर कार्यवाही नहीं हुई तो अब हमें न प्रशासन न शासन रोक नहीं पायेगा हम हमारे जीव जंतु या किसी भी इंसान की जान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे चाहे जो भी करना पड़े ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!