अक्षय चौहान, खवासा
थांदला विधानसभा से 3 बार विधायक बनने वाले कांग्रेस विधायक विरसिंह भूरिया 2023 विधानसभा जितने के बाद शनिवार को खवासा पहुँचे कार्यकर्ताओ द्वारा उनका पुष्प माला से स्वागत किया गया एवं मंडी प्रांगण से नगर मे जुलुश निकाला गया। विधायक भूरिया का नगर मे जगह जगह धूमधाम से स्वागत किया गया। कार्यकर्त्ता जोश के साथ डीजे के साथ नाचते झूमते चल रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जशवंत भाभर, गेंदालाल डामोर, वरिष्ठ नेता नन्दलाल मैंण, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भूरा सिंगाड़, भेरूलाल चौहान, कमलेश पटेल के साथ कांग्रेस समर्थित समस्त सरपंच एवं समस्त कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। एक बार पुनः विधायक बनने पर विरसिंह भूरिया ने नगर की समस्त जनता का आभार माना।
