वॉइस ऑफ़ झाबुआ-(डेस्क)
————————————
झाबुआ पुलिस लाइन झाबुआ में पुलिस परिवार कल्याण योजना को लेकर सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार के संबंध में जागरूक करना है इसमें पुलिस परिवार की महिलाओं को उनके स्वरूचि पूर्ण कार्य के पहले ट्रेनिंग दी जाएगी बाद में उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को मार्केट में बेचा जाए

इसके अंतर्गत महिलाएं सिलाई कढ़ाई बुनाई के साथ-साथ खाद्य पदार्थों को भी बनाकर लाभ कमा सकती है कार्यक्रम में स्वयं पुलिस अधीक्षक झाबुआ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेश राय सूबेदार कोमल मीणा एवं पुलिस परिवार की महिलाएं उपस्थित रही