Homeझाबुआरायपुरियाभाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया के पक्ष में गुजरात के मुख्यमंत्री ने रायपुरिया...

भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया के पक्ष में गुजरात के मुख्यमंत्री ने रायपुरिया में की सभा भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए जनता से मांगे वोट गुजरात सीएम के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन की रही चाकचौबंद व्यवस्था-

वॉइस ऑफ झाबुआ-(डेस्क)

झाबुआ। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आते जा रही है। वैसे ही राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रचार के रथ को और तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के स्टार प्रचारकों के द्वारा जनता के बीच पहुंचकर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है। भाजपा द्वारा अपनी योजनाओं का बखान किया जा रहा है, तो वहीं कांग्रेस के द्वारा कई घोषणाएं की जा रही है।

बुधवार को पेटलावद विधानसभा में भाजपा से प्रत्याशी सुश्री निर्मला भूरिया के पक्ष में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ग्राम रायपुरिया पहुंचे जहां उन्होंने आम सभा को संबोधित किया। सभा में मौजूद जनता से उन्होंने निर्मला भूरिया के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रदेश एवं केंद्र की योजनाओं का बखान किया। और कहां की आने वाली 17 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करे। और भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया को भारी बहुमतों के साथ विजय बनाएं।

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल की सभा को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा भी चाकचौबंद व्यवस्थाएं की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल पेटलावद कृषि उपज मंडी स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे जहां से उन्हें चार पहिया वाहन के माध्यम से रायपुरिया सभा स्थल पर ले जाया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे, पेटलावद एसडीओपी सौरभ तोमर, पेटलावद थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल, रायपुरिया थाना प्रभारी दिनेश रावत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!