दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ी मालपुर बरझर मार्ग के बड़ी मालपुर हथनी नदी पर बारिश के समय बबुल का पेड़ तेज पानी के बहाव के कारण हुवे मिट्टी कटाव से हुवा था जिसकी पत्तियों वाली शाखाएं तो काट दी गई है लेकिन बड़ी शाखाएं आज भी वैसी की वैसी है जो पुलिया पार कर सीधे सड़क पर आ रही है जहा ना कोई संकेत लगा है ना ही कोई खतरे के निशान लगा रखे है तेज रफ्तार से आती जाती गाड़िया उससे कभी भी दुर्घटना ग्रस्त हो सकती है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और जन हानि की संभावना बनी रहती है जल्दी ही प्रशासन इस और ध्यान देकर पुल पर आई हुई शाखाएं कटवाकर हटा दे ताकि कोई नुकसान ना हो चुनावी समय में कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी और राजनेताओं और कई कार्यक्रताओं की चुनावी प्रचार प्रसार के लिए तेज रफ्तार में वाहन निकलते है जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना हुवा है ।