Homeधारसरदारपुर7,8, एवं 9/11/2023 में लगातार विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर में चलेगा प्रशिक्षण का...

7,8, एवं 9/11/2023 में लगातार विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर में चलेगा प्रशिक्षण का दौरा

बालुसिंह बारिया
सरदारपुर। शासकीय राजेंद्र सूरी महाविद्यालय सरदारपुर राजगढ़ मे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 196 सरदारपुर में पीठासीन अधिकारी PO मतदान अधिकारी 01 ,मतदान अधिकारी 02 एवं मतदान अधिकारी 03 के 100 दलों में कुल 400 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया । जो विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर में प्रशिक्षण दिनांक 07,08, एवं 9/11/2023 प्रतिदिन 100-100 के दल में 3 दिन चलेगा । उक्त जानकारी देते हुए अश्विनी दीक्षित मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस ट्रेनिंग में मतदान अधिकारी – P-O ,P- 1 P- 02 , P-03 दल वाईज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन बिना किसी बाधा से संपन्न हो सके इसके लिए सभी 18 मास्टर टेर्नरो ने आठ कक्षों में पीपीटी एवं ईवीएम मशीनों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया ।इस अवसर पर कम्युनिकेशन नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित द्वारा प्रशिक्षण ले रहे PO ,P 1 को मार्क पोल से लेकर हर दो-दो घंटे की हमारे रनर 1 रनर 2 बीएलओ को जानकारी देना है उसके बारे में समझाया गया। इस दौरान निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश बामनिया के द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देकर प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करने को कहा। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो उनसे एक बार नहीं दो बार तीन बार मास्टर ट्रेनर से पूछ कर अपने डाउट क्लियर करें ऐसा रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से कहा । जिस दौरान मास्टर ट्रेनर नोडल अधिकारी जय प्रकाश मंधानिया सरदारपुर ,
महाविद्यालय प्राचार्य एल एस अलावा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर सुनील ओस्तवाल , कम्युनिकेशन मॉडल अधिकारी/ स्वीप नोडलत अधिकारी अश्विनी दीक्षित , मास्टर ट्रेनर नारायण काग आकाश भारद्वाज मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!