Homeधारसरदारपुरकम्युनिकेशन प्लान का हुआ प्रशिक्षण सबसे पहले माक पोल की जानकारी फिर...

कम्युनिकेशन प्लान का हुआ प्रशिक्षण सबसे पहले माक पोल की जानकारी फिर मतदान प्रारंभ

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर। शासकीय आजीविका भवन सरदारपुर में कम्युनिकेशन प्लान के तहत प्रशिक्षण में रनर 1 रनर 2 और बी एल ओ कुल 819 महिला पुरुष/कर्मचारियों एवं 26 सेक्टर सुपरवाइजर एवं डाटा एंट्रीज करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सहायक रिटर्निग अधिकारी मुकेश बामनिया द्वारा सभी रनर बीएलओ, सेक्टर सुपरवाइजर अधिकारी कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि आप अपनी जवाबदारी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें। कहीं कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं जे पी मंघाणिया मास्टर ट्रेनर एवं अश्विनी दीक्षित कम्युनिकेशन नोडल अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण में सभी कम्युनिकेशन में लगे अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर यह कहां कि सबसे पहले माक पोल की जानकारी फिर मतदान प्रारंभ हुआ उसकी जानकारी और उसके बाद पहले 1 घंटे की , फिर दो-दो घंटे की और मतदान समाप्ति तक महिला पुरुष परसेंटेज की जानकारी सुपरवाइजर को देना होगी। सुपरवाइजर उस जानकारी को लेकर डाटा एंट्री के माध्यम से ऑनलाइन करवाएंगे । इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर जेके शर्मा , सहायक नोडल अधिकारी बिंदु चौहान , उमा अग्निहोत्री लखन जोशी अनिल खपेड, दिनेश चौहान , अशोक मकवाना, हेमंत राठौड़, नरेंद्र बास्केल, संजय बघेल, जितेंद्र पाटीदार, उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!