Homeअलीराजपुरविश्व हिन्दू परिषद के तीनों प्रखंडों का हुआ गठन

विश्व हिन्दू परिषद के तीनों प्रखंडों का हुआ गठन

आज विश्व हिंदू परिषद तीन प्रखंडों अलिराजपुर, सोंडवा , जोबट की बैठक अलीराजपुर में संपन्न हुई जिसमें आगामी 22 दिसंबर को अलीराजपुर नगर में बजरंग दल का भव्य शौर्य संचलन की तैयारी की गई बजरंग दल का यह शौर्य संचलन पूरे प्रांत में एक ही दिनांक गीता जयंती 22 दिसंबर को निकालने वाला है अलीराजपुर में भी सैकड़ो की संख्या में हिंदू युवा बजरंग दल के नेतृव में संचलन के रूप में निकलेंगे जिसे लेकर तीनों प्रखंडों की योजना बनी साथ ही अयोध्या में बन रहे श्री राम जन्मभूमि के भव्य मंदिर व भगवान राम के साथ महर्षि वाल्मीकि माता शबरी निषाद राज समस्त राम दरबार की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा को सम्पूर्ण हिंदू समाज पूरे भारतवर्ष में इसे उत्सव के रूप में मनाने वाला है इसी को लेकर विश्व हिंदू परिषद प्रत्येक गांव में हिंदू समाज को अयोध्या पहुंचने के लिए आमंत्रित करेगा ताकि पांच सो वर्षो मैं हिंदी समाज की सबसे बड़ी विजय के उत्सव में अधिक से अधिक हिंदी समाज सम्मिलित हो जिस दिन अयोध्या में प्रभु श्री राम विराजमान होंगे उस दिन भारत के हर गांव के हर मंदिर में हनुमान चालीसा महाआरती और उत्सव के रुप में इस ऐतिहासिक विजय को हिंदू समाज मानने वाला है इस निम्मित पूरे भारत वर्ष में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में योजना व तयारी चल रही है साथ ही संगठन के विस्तार समिति निर्माण और अधिक से अधिक हिंदू युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने के लिए अभियान चलाकर सभी प्रखंडों में टोली और समिति निर्माण का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया तीनो प्रखंडों की कार्यकारिणी की घोषणा विभाग मंत्री फान सिंह जी मावी की गई जिसमे अलीराजपुर प्रखंड में
अलिराजपुर प्रखंड
अध्यक्ष =हितेंद्र जी माली
मंत्री =सतीश माली
सयोजक =गोलू जी राठौर
दुर्गा वाहिनी =आरती राठौर
जोबट प्रखंड
प्रखंड= अध्यक्ष सुनिल जी अग्रवाल
मंत्री =दीक्षांत जी शर्मा
सयोजक =ओमु जी भामदरे
सहसयोजक =राकेश जी कुशवाहा
सोंडवा प्रखंड
अध्यक्ष =लालसिंह सिंह खैरात
उपाध्यक्ष =खेतिया जी लोहारिया
मंत्री = लालू नरगावा
सयोजक =कमल लोहरिया
दुर्गा वाहिनी= सरमिला ओहरिया
मातृशक्ति =बनाबाई ओहरिया
अलिराजपुर नगर
अध्यक्ष =संजय जी पवार
मंत्री =सचिन जी साखला
सयोजक =लोकेंद्र जी सोलंकी
दुर्गा वाहिनी =बिंदिया जी गोराना
मातृ शक्ति= रेखा पवार

इस वृद्ध बैठक में प्रांत आधिकारी मंगलेश जी सोनी, जिला अध्यक्ष गणपत जी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रताप जी मौर्य,जिले से धर्माचार्य संपर्क प्रमुख रामनारायण जी माली जिला सेवा प्रमुख खेतिया जी ओहरियां पूर्णकालिक आनंद जी राजपुत जिला संयोजिका हीरा माली बैठक का संचालन जिला सह मंत्री अमर सिंह जी वागोल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!