धार ।शिल्प संग्रहालय प्रगति मैदान नई दिल्ली में कबीर लोक गायन की प्रस्तुति कि जिसमे मध्य प्रदेश के धार जिले कि सरदारपुर तहसील के युवा लोक गीत गायक नंदराम बारिया एवं साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुती दी। जिसमें सह गायक अमृत डावर भेरू सिंह सिंगार ढोलक भूरालाल बारिया मंजीरा गोपाल भाबर सीताराम मखोडा आदि उपस्थित थे। सर्वप्रथम गणेश वन्दना कि जिसके बाद कबीर भजनो कि प्रस्तुति दी गए l जिस दौरान कई भजनों कि प्रस्तुत दी जैसे वारी जाऊं रे बलिहारी जाऊं रे ,सतगुरु म्हारा दया ना सागर, कंचन वाली काया रे ,गुरु गम का सागर तुमने लाख लाख वंदन, साहब दयाल मारा अंगना आया रे ,मां के दिल जैसा कोई दिल नहीं दुनिया में, आज आनंद भयो मेरी नगरी , बंजारी हंस हंस बोल आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई l