Homeअलीराजपुरजिले से 70 हजार से ऊपर वोटर मजदूरी के लिए दूसरे राज्य...

जिले से 70 हजार से ऊपर वोटर मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में चले गए और रोजाना हो रहा है पलायन चुनाव को प्रभावित ना कर दे पलायन

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल है लेकिन चुनावी माहौल में आदिवासी अंचल अलीराजपुर जिले की दोनो विधानसभा में अलीराजपुर और जोबट विधानसभा से अभी तक सूत्रो से ज्ञात हुवा है की जिले के लगभग 70 हजार वोटर पलायन कर अन्य राज्यो में मजदूरी और खेती करने जा चुके है और रोजाना अवेध वाहन 1000 लोगो को लेकर अन्य राज्यो में जा रहे है देश के इस पर्व को सफल बनाने और चुनावी रण के अच्छे परिणाम लाने के लिए मतदाता का होना जरूरी है लेकिन रोज का पलायन आदिवासी क्षेत्रों से हो रहा है उसके लिए राजनेता राजनीतिक पार्टियां और कही न कही प्रशासन की गलत नीतियों के कारण भी है।जिससे हर योजना जो आदिवासी क्षेत्रों में लागू कर देनी चाहिए थी वो सभी को सभी ठेकेदार राजनेता और अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार को भेट चढ़ चुकी है नल जल योजना हो चाहे पानी की सुविधा बिना ही पाइप लाइन बिछ चुकी है टंकिया बन चुकी है लोगो के घरों में टोटियां भी लग चुकी है लेकिन पानी की एक भी बूंद नही ।जिसकी वजह से पानी बिना खेती नही तो उत्पादन नही जिससे गरीब आदिवासी लोग पलायन को मजबूर जिसका प्रभाव चुनाव पर पड़ सकता है और चुनाव में जो भी परिणाम आएंगे वो विष्मित कर देंगे और जिससे कारण आज अलीराजपुर जिले के अधिकारियों की चिंता बड़ गई है इतनी बड़ी तादात में लोग पलायन कर रहे है वो भी हर मिनिट और हर घंटे जिससे आदिवासी पलायन को मजबूर है और चुनावी पर्व बेरंग और अच्छा नहीं होने वाला सूत्रो से खबर है की जिला प्रशासन अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के जरिए गांव गांव सरपंच और सचिव और सहायक सचिव और आंगनवाड़ी और अन्य लोगो के जरिए चुनाव में वोट करने के लिए संपर्क साध रहे है जिससे चुनावी दिनांक तक हर वोटर अलीराजपुर अपने बूथ तक आकर अपना कीमती वोट करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!