Homeझाबुआमध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की मतदान तारीख 17 से 28 नवंबर...

मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की मतदान तारीख 17 से 28 नवंबर किए जाने हेतु पूर्व IAS ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को लिखा पत्र – वॉइस ऑफ झाबुआ से चर्चा में पूर्व IAS जे.सी. बोरासी ने कहा अभी चुनाव हुए तो प्रजातंत्र के लिए होगा घातक साबित – 

मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की मतदान तारीख 17 से 28 नवंबर किए जाने हेतु पूर्व IAS ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को लिखा पत्र –

वॉइस ऑफ झाबुआ से चर्चा में पूर्व IAS जे.सी. बोरासी ने कहा अभी चुनाव हुए तो प्रजातंत्र के लिए होगा घातक साबित – 

शान ठाकुर, संवाददाता 

झाबुआ – मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिसकी लगभग प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म दाखिल कर दिए हैं। और आने वाली 17 नवंबर को मतदान किए जाने की तारीख निर्धारित की गई है। इस बीच दीपावली, छठ पूजा, डोल ग्यारस सहित कई त्यौहार आने वाले हैं। ऐसे में मतदान के प्रतिशत पर भी प्रभाव पड़ेगा। जिसकी चिंता करते हुए पूर्व आईएएस जगदीश चंद्र बोरासी ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखा है। जिसमें श्री बोरासी ने बताया कि आने वाले दिनों में बड़े त्यौहार आने वाले हैं ऐसे में मध्य प्रदेश में 10 से 15% तक मतदान कम होगा। क्योंकि मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा में दीपावली एवं छठ पूजा के कारण 25 से 50 हजार मतदाता मतदान से वंचित रहेंगे जो कि प्रजातंत्र के लिए घातक साबित होगा। ऐसे में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव कि मतदान तारीख 17 नवंबर से संशोधित करते हुए 28 नवंबर किया जाना चाहिए। पूर्व आईएएस श्री बोरासी द्वारा पत्र में ऐसे प्रावधानों का भी जिक्र किया है। जिनके माध्यम से तारीख में संशोधन किया जा सकता है। उक्त सभी जानकारी पूर्व आईएएस श्री बोरासी द्वारा वॉइस ऑफ झाबुआ से खास बातचीत में कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!