पेटलावद। आज 1 नवंबर को दीपावली पर्व पर लगने वाली पटाखा दुकानों को लेकर पेटलावद पुलिस थाना परिसर में समस्त पटाखा व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जहां मुख्य रूप से तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल और थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल मौजूद रहे। जिन्होंने समस्त पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करने एवं आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पटाखा दुकान संचालित करने की बात कही। इस दौरान पेटलावद शहर सहित रायपुरिया, बामनिया, सारंगी, करवड़ आदि स्थानों के पटाखा व्यापारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में पटाखा व्यापारियों द्वारा मांग की की पटाखे की दुकानों को पड़वा पर्व को भी लगाने की अनुमति दी जाए और रात्रि में लाइट आदि की व्यवस्था की जाए।