संवाददाता- सुनील खोड़े
पेटलावद। भारतीय जनता युवा मोर्चा पेटलावद विधानसभा के पांच मंडलों की बैठक आज नगर के खुशबू गार्डन पर रखी गई जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारीयो एव कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई एवं कैसे आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो इसको लेकर संवाद हुआ बैठक में उपस्थित गुजरात के विधायक फतेहसिंह चौहान पेटलावद विधानसभा संयोजक हेमंत भट्ट युवा मोर्चा जिला प्रभारी अजय पोरवार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पेटलावद विधानसभा प्रभारी जितेंद्र गहलोत जिला मंत्री करण व्यास भाजपा मंडल महामंत्री संजय कहार पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा रायपुरिया मंडल अध्यक्ष पवन पाटीदार रामामंडल अध्यक्ष मुन्नालाल पेटलावद मंडल महामंत्री रचित गदिया सारंगी मंडल महामंत्री लाल सिंह डामर आईटी सेल दिलीप मोरी एवं समस्त युवा मोर्चा के मंडल कार्यकर्ता उपस्थित है। आभार रचित गादिया ने व्यक्त किया।