Homeधारमंगलवार को नहीं लिये जायेंगे नाम निर्देशन पत्र नाम निर्देशन पत्र दाखिल...

मंगलवार को नहीं लिये जायेंगे नाम निर्देशन पत्र नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

धार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक अवकाश में नाम निर्देशन पत्र नहीं लिये जाने के निर्देशों के अनुरूप मंगलवार 24 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं होंगे। इस दिन विजयादशमी का अवकाश हैं। जिले में आयोग के निर्देशों के अनुरूप नाम निर्देशन पत्र 24, 28 और 29 अक्टूबर को भी अवकाश के दिनों में नहीं भरे जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिये जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जायेगी।सम्पूर्ण नामांकन प्रकिया की वीडियोग्राफी भी होगी। भारत निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक लिये जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को जाएगी। अभ्यर्थी 2 नवम्बर तक नाम वापिस ले सकेंगे। मतदान की तिथि 17 नवम्बर रहेगी। मतगणना 3 दिसम्बर को की जाएगी।
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के लिए अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा। निर्वाचन व्यय की सीमा अधिकतम 40 लाख रूपये निर्धारित की गई है। सामान्य उम्मीदवारों के लिए निक्षेप राशि 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 5 हजार रुपये होगी। निर्वाचन आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र जमा करने हेतु सुविधा एप पर वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!