Homeअलीराजपुरग्राम छोटा छोटा भावटा में एक और व्यक्ति का शव बरामद पुलिस...

ग्राम छोटा छोटा भावटा में एक और व्यक्ति का शव बरामद पुलिस जांच में जुटी डॉग स्कॉट टीम भी मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक राकेश व्यास और जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने भी मौके का किया मुवाअना

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
बेहडवा के लिलुमरी फाटा ग्राम सड़क के किनारे ग्राम बड़ा भावटा के आवासीय फलिया के निवासी रुमाल पिता चमसिंह मेड़ा उम्र 50 वर्ष का शव सड़क किनारे पुलिया किनारे सुबह सुबह ग्रामीणों ने देखा जिसके शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा थाना पुलिस थाना प्रभारी गोपाल परमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विवेचना और जांच शुरू की ।

हत्या किसने की इसकी जानकारी जुटाने के लिए अलीराजपुर से डॉग स्कॉट टीम भी बुलाई गई उससे भी जानकारी जुटाई गई मौके पर खुद अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राकेश व्यास और जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव भी घटना स्थल पर पहुंचे और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश भी दिए । घटना स्थल और इसकी जांच में जुटी टीम में एसपी एसडीओपी थाना प्रभारी सहित सहा.उपनिरीक्षक अमर कुमार जुनवाल , भूपेंद्र नायक, प्रधान आरक्षक 381 रमेश अजनारे, आरक्षक 184 आनंद,391,संदीप,89सर्वजित,323 मुकेश ,फिंगरप्रिंट सब इंस्पेक्टर नीलम किराडे और डॉग मास्टर जुवान सिंह आदि अधिकारी शामिल थे ।जांच के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!