Homeधाररिंगनोदढोल ग्यारस उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया  अखाड़ा...

ढोल ग्यारस उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया  अखाड़ा के कलाकारों अद्भुत कला का प्रदर्शन किया

रिंगनोद:- (योगेश गवरी)

नगर रिंगनोद में ढोल ग्यारस उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें नगर के 6 मंदिरों के ढोल नगर भ्रमण के लिए निकले जिसमें श्री रविदास राम मंदिर , राजपुत समाज राम मंदिर , सरकारी श्री राम मंदिर ,चार समाज श्री राम मंदिर, श्री योग माया मंदिर ,राठौर समाज श्री राम मंदिर आदि के ढोल रामदेव मंदिर पर एकत्रित हुए नगर वासी भजन किर्तन कर नंद घर आनंद भाइयों के नारों के साथ ठीक 4 बजे सभी विराजित ढोल का चल समारोह डोल नागाडो के साथ बस स्टैंड सदर बाजार तिजोरी गली, सीरवी मोहल्ला आदि जगह स्वागत किया गया जहां नगर वासी ने जगह ढोल का पूजन पाठ किया ढोल के आगे अखाड़े मोतीलाल नेहरू व्यायाम शाला, सीरवी समाज बजरंग दल अखाडा एवं जवखेड़ी तलाईपुरिया खेडी उजाडिया मोवड़ी लिंमडीपाडा आदि क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या में नगर रिंगनोद में आते हैं और ढोल का आनंद लेते हैं अखाड़ा दल द्वारा प्रत्येक चौराहा पर हेरत अंग्रेज करतब दिखाकर लोगो को आकृषित कर रहे थे वही हिंदू उत्सव समिति द्वारा उस्तादो को शाल श्रीफल साफा बांधकर व पुरस्कार दिये ढोल का सम्मान किया वही प्रेस क्लब भवन पर सभी श्रीफल देकर स्वागत अभिनंदन किया तकिया चौक में पहुंचने के बाद वहा पर महा आरती और महाप्रसाद का वितरण किया जाता है इस ढोल ग्यारस पर्व पर ककड़ी चढ़ाने का महत्व है किन्तु भारी वर्षा के कारण क्षेत्र में ककडी की फसल नष्ट हो गई इस बार ककडी की प्रसाद नाम मात्र की दिखाई दि ककड़ी प्रसाद के चढाने के रूप मे आती है जो प्रसाद रूप में बाटी जाती है। किन्तु इस बार श्रदालु ककड़ी की प्रसाद से वचित रहे। पुलि चौकी प्रभारी जगदीश निनामा भी अपने दल बल सुरक्षा की कमान अपने हाथों ले रखी थी जिसके कारण ढोल ग्यारस पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!