Homeझाबुआखवासागली गली में गणेश उत्सव की धूम,नीम चौक पर आर्केस्टा पर हो...

गली गली में गणेश उत्सव की धूम,नीम चौक पर आर्केस्टा पर हो रहे शानदार गरबे,कुम्हार गली में कल होगा खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन

अक्षय चौहान खवासा 

खवासा में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की गली गली,हर घर घर में धूम मची हुई है शाम होते ही पंडालों में आरती के बाद उत्साह के साथ अलग अलग आयोजन हो रहे हैं खासकर छोटे बच्चो में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

खवासा में इन जगह पर हो रहे आयोजन

खवासा में हनुमान चौक पर छोटे छोटे बच्चो द्वारा काफी उत्साह और उमंग के साथ गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है,नीम चौक पर आकर्षक साज सज्जा की गई हे एवम इस बार आर्केस्ट्रा पर आरती का बाद देर रात तक गरबे का आयोजन किया जा रहा है जिसमे गरबे खेलने गांव की माता बहने भी पहुंच रही हे। खवासा में पहली बार गणेश उत्सव पर आर्केस्टा पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जा रही हे जिसके देखने के लिए गांव के लोग आ रहे है। पाटीदार मोहल्ले में गणेश चौक समिति द्वारा पंडाल की विशेष सजावट की गई है जिसमे देर रात तक अलग अलग धार्मिक आयोजन किए जा रहे हे। राजवाड़ा चौक पर गणेश जी की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र है। समिति द्वारा सांस्कृतिक आयोजन भी किया जा दे है। भैरव चोक पर भी बप्पा की स्थापना इस बार की गई हैं। इसके अलावा खवासा में कई जगह बप्पा की स्थापना की गई है।

कल होगा खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन

भैरव चोक मित्र मंडल के तत्वाधान में कल होगा खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन जिसमे भव्य दरबार अहमद बोला नरेश,अखंड ज्योत,प्रवीण म्यूजिकल ग्रुप के साथ भजन गायक प्रदीप कुमावत खुटपला,सोनू शर्मा इंदौर द्वारा एक से बड़ कर एक भजनों को प्रस्तुति दी जाएगी। समिति द्वारा आग्रह किया हे की कल रात्रि 8 बजे भैरव चोक कुम्हार मोहल्ला में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावे एवम बाबा के दर्शन ज्योत का लाभ लेवे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!