विकास खंड चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में खेलो एमपी युथ गेम्स का हुआ आयोजन।
अंडर-18 आयु वर्ग के बच्चों ने लिया भाग।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा खेलो एमपी युथ गेम्स-2023 के तहत् एकलव्य विद्यालय,सेजावाडा़ में अंडर-18 आयुवर्ग के युवाओं के लिये दौड़,खो-खो,बाक्सिंग,शंतरज खेलों का आयोजन हुआ। विकासखंड के कई विद्यालयों से आये विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आयोजन के दौरान खिलाडि़यों के साथ बीईओ विनोद कुमार ,बीआरसी राजेन्द्र बैरागी,एकलव्य प्राचार्य राजशेखर कुलकर्णी खेल प्रभारी शिक्षक रमेश डावर,सीकन चौहान,मालसिंह बामनिया,राहूल खैरिया,अभिषेक श्रीवास्तव,शिक्षिका पूजा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी खेल शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
आयोजन में चयनित खिलाड़ी 23 सितंबर-2023 को जिला स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे।