हवेली के राजा गणपति बप्पा का विशाल चल समारोह के साथ की गई स्थापना

पिटोल में हवेली मोहल्ला में प्रतिवर्ष हवेली के राजा गणपति बप्पा को स्थापना की जाति है परंतु इस बार हवेली मोहल्ला के युवा लोगों द्वारा पहली बार इस आयोजन को भव्य तरीके से मनाने के लिए भव्य चलसमारोह निकल गया इस चल समारोह में पिटोल के आसपास गांवों के साथ गुजरात के भी हजारों ग्रामीण शामिल हुए इस चल समारोह में हवेली गणेश मित्र मंडल द्वारा गायक कलाकार अखिलेश मच्छर गायिका प्रियंका मंडलोई के साथ दो ध्वजवाहक अश्व झलोद गुजरात की शानदार ताशा पार्टी के साथ पिटोल का प्रसिद्ध नाना भाई का डीजे एवं रंगीला डीजे के साथ इस चल समारोह को हवेली मोहल्ला से दोपहर 12 बजे प्रारंभ कर किया गया पिटोल नगर मे मंगलवार का दिन हाट बाजार होता है परंतु पिटोल मे झाबुआ मेघनगर राणापुर एवं अन्य शहरों एवं गांव से व्यापारी व्यापार करने के लिए आते हैं इस चल समारोह में सभी व्यापारियों ने सहयोग करते हुए अपनी दुकानों को निर्धारित मार्ग से जब तक चल समारोह नहीं निकला तब तक व्यापारियों ने व्यापार नहीं किया और चल समारोह को सफल बनाया इस चल समारोह भारतीय जनता पार्टी के झाबुआ विधानसभा के प्रत्याशी भानु भूरिया अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर धर्म लाभ लिया यह चल समारोह शाम 5 बजे पिटोल नगर भ्रमणकर वापस हवेली मोहल्ला पहुंचा इस शानदार आयोजन की सफलता पर हवेली मोहल्ला गणेश मित्र मंडल द्वारा सभी व्यापारियों एवं समस्त चल समारोह में पधारे श्रद्धालुओं का आभार माना इस चल समारोह में पुलिस द्वारा भी बाहर से फोर्स बुलाकर व्यवस्थाएं चक चौबंद की गई जिससे कि यह चल समारोह शांतिपूर्वक अपनी मंजिल पर पहुंच गया!