तेज रफ्तार से आ रही तूफान गाड़ी ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर
जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल होकर उपचार के द्वारा मौत हो गई
रिंगनोद :- बीती रात करीब 9:00 बजे के समय अज्ञात तूफान गाड़ी क्रमांक एमपी 09 एफ7416 द्वारा मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार छोटू पिता लक्ष्मण प्रजापत निवासी उमरकोट को चोट आई और पीछे बैठी उसकी पत्नी संतोष बाई पति छोटू प्रजापत को गंभीर हालत में सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई वही मोटरसाइकिल सवार को छोटू पिता लक्ष्मण को भी मामूली हाथ पांव में चोट आई वही उसकी छोटी बालिका हाथ पांव में खरोच चाहिए जैसे ही घटना की खबर लगी पुलिस प्रशासन तुरंत आकर वहां की स्थिति को संभाला
चौकी प्रभारी जगदीश निनामा द्वारा बताया है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल महिला को सरदारपुर सरदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा है जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई और कायमी की गई और तूफान चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी