सुनील खोड़े, वॉइस ऑफ झाबुआ
पेटलावद – आदिवासी समाज पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले बंटी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है… पेटलावद पुलिस थाने पर कुछ घंटे पहले आदिवासी समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचे थे और कार्रवाई की मांग की थी जिस पर पेटलावद पुलिस ने तत्काल मामले में संज्ञान लेकर बंटी के खिलाफ मामला पंजीबद कर दिया है। गौरतलब है कि आरोपी बंटी द्वारा आदिवासी समाज पर अनर्गल टिप्पणी की गई थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद समाज में आक्रोश देखा जा रहा था।