Homeधाररिंगनोद14 वर्षीय बालक नदी के तेज भाव बहाव में बह गया ...

14 वर्षीय बालक नदी के तेज भाव बहाव में बह गया गोताखोर के प्रयास करने के बाद भी बालक नहीं मिल पाया

14 वर्षीय बालक नदी के तेज भाव बहाव में बह गया

गोताखोर के प्रयास करने के बाद भी बालक नहीं मिल पाया

 रिंगनोद :- नगर 14 वर्ष बालक नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया तथा बालक की तलाश की शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कल रात्रि से हो रही तेज बारिश की वजह से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है। नगर रिंगनोद में रपट पुलिया है जो कुक्षी-राजगढ़ मार्ग पर स्थित पुल पर पानी का तेज बहाव होने से ग्रामीणो की भीड़ लगी थी। लोग पुल पर तेजी से बह रहे पानी को देख रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे नदी के पास चले गए। इनमे से रिंगनोद निवासी 14 वर्षीय तौकीर पिता शमशेर खान का पैर फिसलने से वह बहने लगा।

 स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते बालक पानी मे बहता चला गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले में बालक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक बालक का पता नही चल पाया।

एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि बालक की तलाश लगातार की जा रही है। सभी से अपील है की वे तेज बारिश में बहार ना निकले घरों में ही रहें। तेज बारिश को लेकर अर्लट जारी हुआ है। अनावश्यक कोई भी घर से बहार ना निकले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!