Homeझाबुआखवासाखबर लगने पर थांदला एसडीएम तरुण जैन ने पहुंच कर स्थिति का...

खबर लगने पर थांदला एसडीएम तरुण जैन ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया! जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने का दिया निर्देश, पंचायत टीम कर रही हर सम्भव मदद

अक्षय चौहान खवासा 

आज रात्रि से खवासा की गोपाल कालोनी में लोगो के घरों में पानी घुस जाने के बाद उन्हें रात से ही काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके खाने पीने का सामान,घर असत वस्त हो गया है जिससे वह काफी परेशान हों रहे हैं। जिसको देखते हुए ग्राम पंचायत एवम नगर वासियों द्वारा सुबह से हर संभव मदद की जा रही हैं।ग्राम पंचायत द्वारा एवम सामाजिक संगठन द्वारा उनके खाने के लिए नास्ता भोजन की व्यवस्था की गई।स्थिति को देखते हुए थांदला सीईओ , एमपीडब्ल्यू के अधिकारी ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। शाम को खबर लगने पर मौके पर थांदला एसडीएम तरुण जैन ने पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया एवम तत्काल राहत हेतु निर्देश दिया। एवम जल्द से जल्द से समस्या समाधान करने की बात अधिकारियों से कही।

स्थिति को लेकर चर्चा

ग्राम पंचायत द्वारा हरसंभव मदद की जा रही हे पंचायत टीम सुबह से मदद के लिए लगी हुई है । फिर भी लोग हम पर इल्जाम लगा कर हमको उल्टी सीधी बात कह रहे है।

सरपंच प्रतिंनिधी शंकर खराड़ी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!