अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा के ग्रामों में ग्रेफाइड की खदान की नीलामी की प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री के द्वारा रोक ।
जोबट के बेतवाशा छोटी जुवारी उबलड में ग्रेफाइड की खदानों की होना थी नीलामी ।
अलीराजपुर ब्यूरो
आज दिनांक 16.9.23 को माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी द्वारा मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक मैं खनिज संसाधन विभाग के माननीय मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री इक़बाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग, संचालक प्रशासन और खनिकर्म एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अंतर्गत अलीराजपुर ज़िले की जोबट तहसील के ग्रैफ़ाइट खनिज के तीन ब्लॉकों बेटवासा, छोटी जुआरीऔर उबलड़ की नीलामी प्रक्रिया के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की माँगों पर भी चर्चा की गई। समीक्षा के उपरांत मुख्यमंत्री जी ने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अलीराजपुर ज़िले की जोबट तहसील के उक्त तीन ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया को निरस्त करने के निर्देश दिये हैं। बीते दिनों जोबट क्षेत्र में खदानों को लेकर भी आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों और सभी आदिवासी संगठनों ने ग्राम ग्राम घूम घूम कर पैसा कानून का हवाला देकर इस खदानों के प्रति अपनी अपनी ग्राम पंचायतों से असहमति दी थी और जोबट में एक महापंचायत बुलाकर खुल्ले मंच से घोषणा भी कर दी ही एक भी इंच जमीन अब कोई भी आदिवासी क्षेत्रों की खनिज और कारखानों के नाम पर नही लेने दी जायेगी और ना किसी आदिवासी समाज का कोई भी परिवार अब विस्थापन का दंश नही सहेगा जिसके बाद मुख्यमंत्री का यह निर्णय आया जिसके बाद सभी गांवों के लोगो ने आज मुख्यमंत्री का सोसल मीडिया के जरिए आभार व्यक्त किया ।