केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध करने की तैयारी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा….
ले जाया गया थाने.. विरोध के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात !!

संवाददाता@-सुनील खोड़े
पेटलावद । पेटलावद में आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आने वाले थे किंतु जन आशीर्वाद यात्रा तेज बारिश के कारण स्थगित हो गई, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया पेटलावद में कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पेटलावद आगमन पर कांग्रेस के द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध करने की तैयारी की जा रही थी। जिस पर पुलिस ने कांग्रेसियों को फिल्मी स्टाइल में एक होटल से पकड़ा एवं थाने पर ले जाया गया। वहीं पुलिस के द्वारा भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र हामड़ को भी पुलिस थाने पर बुलवाया है।