
न
🎙️वॉइस ऑफ झाबुआ-भामल🎙️
दीपक चौहान—
जिले भर में लगातार 12 घंटे से अधिक समय से अति वर्षा हो रही है जिसके चलते चारों तरफ सारे नदी तालाब उफान पर है थांदला क्षेत्र के भामल में अति वर्षा के कारण नदी किनारे से सटे लोगों के खेतों में पानी भर गया है जिससे किसानों की फसले नष्ट हो रही है लगातार हो रही अति वर्षा किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है
तीव्र वर्षा के कारण कच्चे मकान की दीवार गिरी—-
त्तीव्र वर्षा के कारण भामल निवासी बहादुर सिंगाड़ के कच्चे मकान की दीवार गिर गई जिसके कारण खाने पीने से लेकर घर का सारा सामान नष्ट हो गया और दूसरा कोई ठिकाना नहीं होने के कारण यह गरीब परिवार निर्माणाधीन मकान में रहने को मजबूर हुआ इसी प्रकार बारिश का दौर चलता रहा तो पता नहीं आमजन को और कितनी मुसीबत झेलना पड़ेगी । लगातार हो रही बारिश से बाजारों में भी सन्नाटा छाया हुआ है बारिश के इस दौर में ग्राहकी नही होने के कारण हाट बाजार वाले दिन भी सारे प्रतिष्ठान बंद देखने को मिले