
संवाददाता @-सुनील खोड़े
———————————–
पेटलावद। पिछले 20 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश के कारण चारों ओर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है नदी नालों ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है पेटलावद के ग्राम हिम्मतगढ़ में नदी में तेज बहाव के चलते मुक्तिधाम पानी में बह गया है वहीं लगातार क्षेत्र के नदी नाले तूफान पर देखे जा रहे हैं वही बात करें माही नदी की तो बदनावर मार्ग पर माही नदी का विकराल रूप देखा जा रहा है मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार फूलों के ऊपरी हिस्से को छूते हुए पानी गुजर रहा है ऐसे में पल पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि माही नदी पर बना पुलिया कई वर्षों पुराना है जिसकी मरम्मत भी लंबे समय से नहीं हो पाई है ऐसे में नदी के तेज बहाव के चलते पुलिया पर खतरा मंडरा रहा है सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मौके पर है।