Homeधारसरदारपुरनष्ट फसलो का 5 दिवस के अंदर सर्वे कार्य प्रारंभ करे -...

नष्ट फसलो का 5 दिवस के अंदर सर्वे कार्य प्रारंभ करे – विधायक प्रताप ग्रेवाल,प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानो को 10 घण्टे बिजली देने का वादा पूरा करे

सरदारपुर:- विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर मे अल्प वर्षा की वजह से खेत मे खडी सोयाबीन, मक्का, मूंग, उडद, ज्वार, मूंगफली, टमाटर, मिर्ची सहित आदि फसले खराब होने, प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा किसानो को सिंचाई हेतु 10 घण्टे बिजली प्रदाय नही करने एवं किसानो द्वारा क्राॅप लोन जमा करने के लिए तहसील कार्यालय से नोटिस देने पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के नैतृत्व मे ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा के बैनर तले सैंकडो किसान हाथो मे सूखी सोयाबीन की फसल लेकर, हाथो मे तख्तिया लेकर विधायक कार्यालय सरदारपुर से पैदल मार्च निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम पर तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने से पूर्व एसडीएम कार्यालय पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान मे किसान दौहरी मार झेल से जूझ रहे हैं एक तरफ प्रकृति की मार से सोयाबीन सहित आदि फसले सूख रही है तो दुसरी तरफ शिवराज सरकार द्वारा किसानो को सिंचाई के लिए 10 घण्टे के स्थान पर केवल 4-5 घण्टे बिजली प्रदान की जा रही है साथ ही किसानो द्वारा लिए गए क्राॅप लोन जमा करने हेतु तहसील कार्यालय से नोटिस दिए जा रहे है वर्तमान मे किसानो की आर्थिक स्थिति दयनीय है किसान वर्ग इस समय क्राप लोन जमा करने मे सक्षम नही है शासन की इस नीति से किसानो मे गहरा आक्रोश व्याप्त हो रहा है हमारी मांग है कि सरदारपुर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित कर राजस्व विभाग 5 दिवस के अंदर नष्ट फसलो का सर्वे कार्य प्रारंभ करे, किसानो को वादे अनुसार 10 घण्टे बिजली प्रदान करे एवं क्राॅप लोन जमा करने की समय सीमा मे वृध्दि करे। ज्ञापन का वाचन युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चैधरी ने किया। इस दौरान सुरेन्द्रसिंह पटेल, रघुनंदन शर्मा, रतनलाल पडियार, मोहनलाल मुकाती, बालमुकुन्द पाटीदार, गायत्री पुरोहित, भेरूसिंह बडगोता, नरसिंह हामड, सुभाष पटेल, अर्पित ग्रेवाल, संजय जायसवाल, दीपक जैन, ब्रजेश ग्रेवाल, मांगीलाल गाजी, पप्पालाल जाट, कैलाश भुरिया, गोविन्द रिंगनोदिया, विरसन भगत, केकडिया डामोर, अमरसिंह पटेल, धनराज कीर, राधेश्याम जाट, अंसार खान, अर्जुन गेहलोत, शंकर सौलंकी, प्रवीण परवार, दलपतसिंह पाल, शंभु चैधरी, मोहन लछेटा, प्रतापसिंह राठौर, पुरालाल चैधरी, त्रिलोकसिंह पडियार, रमेश पडियार, संजय भायल, भानुप्रतापसिंह, राहुल शर्मा, मानाजी मुलेवा, नारायण सौलंकी, अनिल चैधरी, मांगीलाल डामर, मोहन गुर्जर, भुरू तडवी, मंगलसिंह, भेरूलाल निनामा, सुनील डावर, कमलेश परमार, दीपक भायल, लखन परमार, गणेश पाटीदार, कन्हैयालाल परमार, अंकुर भईडिया, हरि भायल, भरत देवडा, अमरसिंह ग्रेवाल, बद्री मुनिया, राजेसिंह भुरिया, गोपाल मारू, अमृत मारू आदि किसानगण, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!