Homeझाबुआपेटलावदशिक्षकों के प्रति यह प्रेम और सम्मान भारतीय संस्कृति और संस्कार को...

शिक्षकों के प्रति यह प्रेम और सम्मान भारतीय संस्कृति और संस्कार को दर्शाता है – वरिष्ठ शिक्षक श्री भारती – शिक्षक दिवस पर स्टेट प्रेस क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान…. 

शिक्षकों के प्रति यह प्रेम और सम्मान भारतीय संस्कृति और संस्कार को दर्शाता है – वरिष्ठ शिक्षक श्री भारती –

शिक्षक दिवस पर स्टेट प्रेस क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान…. 

वॉइस ऑफ़ झाबुआ-

——————————————

पेटलावद । भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर पूरे भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया ….जिस क्रम में आज स्टेट प्रेस क्लब झाबुआ द्वारा पेटलावद में शिक्षक दिवस मानते हुए सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों का सम्मान किया गया। एवं उन्हें साल श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर शिक्षकों का सम्मान किया….ओर आशीर्वाद लिया। स्टेट प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ शिक्षक नारायणसिंह जी भारती, सुभाष चन्द्र जी व्यास, प्रकाश जी तिवारी, बीआरसी श्रीमती रेखागिरी, प्रेमचंद जी सिसोदिया एवं शिक्षक गोपाल जी काग सम्मान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक नारायण सिंह भारती ने कहा कि निश्चित रूप से यह शिक्षकों के लिए गौरव का विषय है। शिक्षकों के प्रति आप सभी के प्रेम में भारतीय संस्कृति और संस्कार झलकते है। यह गुरु शिष्य की परंपरा भारत में देखने को मिलती है। इस अवसर पर पत्रकार रमेश सोलंकी, सुरेश मुलेवा, सुनील खोड़े, सुनील भंडारी, निलेश सोनी, शान ठाकुर, नरेश भटेवरा, दीपक मिस्त्री आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!