Homeझाबुआखवासाअघोषित बिजली कटौती से परेशान हो रहे ग्रामीण,अंधेरे में गुजारनी पड़ रही...

अघोषित बिजली कटौती से परेशान हो रहे ग्रामीण,अंधेरे में गुजारनी पड़ रही रात,ग्रामीणों ने मिल कर दिया कनिष्ठ यंत्री को ज्ञापन

खवासा-रितिक परमार

खवासा-उमस भरी गर्मी और ऊपर से लगातार हो रही बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है जनपद पंचायत थांदला के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तलावड़ा ग्राम पंचायत कुकड़ीपाड़ा ग्राम पंचायत नोगावा नगला में पिछले 8 दिनों से बत्ती गुल है कटौती से परेशान होकर ग्राम वासियो द्वारा विद्युत कार्यालय खवासा में आकर कनिष्ठ यंत्री मुकेश परमार को ज्ञापन सौपा एवम जल्द ही समस्या का हल करवाने की बात कही। ग्राम पंचायत खवासा का भी यही हाल है पिछले कुछ दिनों से नगर में कभी भी अघोषित बिजली कटौती हो जाती है बिजली गुल होने के बाद पता नहीं होता है कि बिजली दोबारा कब आएगी। दिन हो या रात बस लोगों को अघोषित बिजली कटौती का ही भय सताता रहता है कि बिजली ना जाने कब गुल हो जाए। बिजली कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या खराब होकर रह जाती है। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है अगर स्थिति इसी प्रकार रही तो आगामी विधानसभा चनावो में मौजूदा सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!