Homeझाबुआझकनावदासमाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ यही सरकार का...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ यही सरकार का लक्ष्य-सांसद प्रतिनिधी प्रदीपसिंह तारखेड़ी,ग्राम चंद्रगढ़ में एक करोड़ 91 लाख की नल जल योजनाओं के भूमिपूजन अवसर पर कही

पियुष राठौड़ झकनावदा

झकनावदा:-सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही भाजपा सरकार का लक्ष्य है प्रदेश और देश में डबल इंजन की सरकार है मोदी जी ने एक अपना लक्ष्य निर्धारित किया है की हर व्यक्ति को घर पर पानी मिले इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए घर-घर पानी पहुंचाने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है किसी ने आज तक नहीं सोचा था कि ग्राम चंद्रगढ़ जैसे दूरस्थ आदिवासी अंचल में नल से पानी मिलेगा पहले हम इस क्षेत्र में हेडपंप लगाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था उक्त संबोधन मोहकमपुरा पंचायत के चंद्रगढ़ में नल जल योजना के भूमि पूजन के अवसर पर पेटलावद विधानसभा क्षैत्र के सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी ने कही तारखेडी ने कहा मध्यप्रदेश शासन की जन्म से लेकर मृत्यु तक की हर योजना प्रदेश की शिवराज सरकार और देश की मोदी सरकार चला रही है आज लाडली बहना योजना में हमारी बहनों को शिवराज सरकार लाभ दे रही है किसानों के लिए मोदी सरकार किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि दे रही है यह केवल भाजपा के शासन में ही संभव है आप सभी जानते हैं विकास केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है और आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य दिता कटारा, ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना हो या निःशुल्क अनाज वितरण सभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संभव है इस अवसर पर सामला भुरिया,ऊकार भूरिया,बाबु खराडी, बालु भुरिया,शांतु भुरिया,रतन भुरिया, लालचंद मुणिया,अमरसिंह डामोर व कार्यक्रम का संचालन सरपंच कांतिलाल मुंणिया ने किया आभार वरसिह भुरिया ने माना।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!