


सुनिल डामर
आदिवासी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु (सयुंक्त राष्ट्र संघ UNO द्वारा घोषित) 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर आज खवासा सेक्टर का कार्यक्रम हाईस्कूल ग्राउंड सेमलिया में हुआ। समाजजन बड़ी संख्या में अपने पारंपरिक परिधान पहनकर,ढोल मांदल के साथ खवासा क्षैत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मकोडिया,रन्नी,भामल,परवाडा, नवापाड़ा,नगारी,खवासा,रतनाली,सागवा,पाटडी,भैरूगढ़,नाहरपुरा,तेजपुरा,कदवाली,आदि गांवों से समाजजन रैली के रूप में सेमलिया स्थित हाईस्कूल क्रिकेट मैदान में पहुंचे। जहां पर सर्व प्रथम कार्यक्रम कि शुरुआत आदिवासी क्रांतिकारी,जननायक टंटिया भील,भगवान बिरसा मुंडा,राणा पुंजा भील आदि के चित्रों पर माल्यार्पण कर हुआ। तत्पश्चात वक्ताओं ने संबोधित किया। जिसमें वक्ताओं ने जल-जंगल-जमीन,एवं शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार पर संबोधन दिया।साथ अलग-अलग गांवों से अपने पारंपरिक आदिवासी परिधान में पहुंचे युवक,युवती ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।साथ वक्ताओं ने समाज में फैली कुरितियों एवं समाज के साथ आए दिन हो रहे अन्याय, अत्याचार एवं आदिवासी संवैधानिक हक़ अधिकारियों के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान बड़ी तादाद में समाजजन उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में दौरान पुलिस प्रशासन भी पुरे कार्यक्रम में मुस्तैद रही। आयोजन समिति जयस परिवार खवासा क्षैत्र ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।