

रिंगनोद :-अधिक मास के पावन अवसर पर श्रावण मास के पांचवे सोमवार को रिंगनोद के श्री शिव शक्ति अंबिका मंदिर में भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रधारा जलाभिषेक किया गया। शिव शक्ति मंदिर के शिव भक्तों द्वारा प्रथम बार क्षेत्र में सहस्त्रधारा के आयोजन में हजारों शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित गिरिराज व्यास के सानिध्य एवं इंदौर के विद्वान पंडित पीयूष शर्मा, पंडित चेतन उपाध्याय ने विधिवत पूजन सामग्री से मंत्रोच्चार द्वारा जलाभिषेक करवाया जिसमें गौरी शंकर पटेल, पंकज अग्रवाल, नंदकिशोर यादव, भाना लाल सेप्टा, सालिभद्र जैन परिवारों ने आमरस, गन्ना रस, बिल्व रस, से मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। पंडित गिरिराज व्यास ने बताया कि श्रावण मास में भगवान बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शिव शक्ति मंदिर पर आयोजित सहस्त्रधारा जलाभिषेक में हजारों लोटे जल चढ़ाने का फल प्राप्त होता है वही संख्या के समय बाबा मनकामेश्वर महादेव घाट का आकर्षक जल अभिषेक श्रृंगार किया गया और संध्या आरती में हजारों भक्तों ने बाबा मनकामेश्वर महा आरती और महा प्रसादी का लाभ लिया