दिव्याग बच्चो के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर कट्ठीवाड़ा में आयोजित
कट्ठीवाड़ा /संपत धाकड़
कट्ठीवाड़ा -राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के मार्गदर्शन में समस्त शासकीय एवं अशासकिय शालावो में अध्यनरत कक्षा 1 से 8 तक के दिव्याग बच्चो के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन जनपत शिक्षा केन्द्र कट्ठीवाड़ा में 7 अगस्त 2023 को आयोजित किया
शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड अलिराजपुर के सदस्यों द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गए और एलिम्को से अधिकृत सदस्यो द्वारा बच्चो को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया इस दौरान जिला शिक्षा केन्द्र अलिराजपुर के आईईडी प्रभारी एवं एपीसी श्री जितेंद्र चौहान द्वारा शिविर का निरीक्षण कर पंजीयन एवं उपकरण हेतु पात्र बच्चो की जानकारी ली गईं इस दौरान डाइट अलिराजपुर के आईईडी प्रभारी के.सी सिसोदिया ,एम आरसी श्रीमति योगिता जमरा,बीआरसी कट्ठीवाड़ा शेलेन्द्रसिंह डावर, आईईडी एवं एमआरसी प्रभारी श्री अरमान सिंगार एवं पंकज प्रजापति और समस्त बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहे। शिविर में कुल 77 बच्चो का मूल्यांकन किया गया एवं 23 बच्चो को उपकरण हेतु चिन्हित किया।