संवाददाता – सुनील खोड़े
——————————–
पेटलावद । पेटलावद सहित पूरे जिले में क्रेशर मशीनों पर चोर गिरोह के द्वारा केबल चोरी की वारदात को लगातार अंजाम देने का काम किया जा रहा… जिसको लेकर VOICE OF JHABUA द्वारा प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया गया था… जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले में संज्ञान लिया है…. ओर एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे पेटलावद क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुंचे और क्षेत्र की समस्त स्टोन क्रेशर पर निरीक्षण किया एवं वारदातों की जानकारी ली…. इस दौरान स्थानीय पुलिस स्टाफ मौजूद रहा.. मामले को लेकर जिले के समस्त स्टोन क्रेशर संचालकों द्वारा पुलिस अधीक्षक अगम जैन से भी मुलाकात की गई है एवं जल्द से जल्द चोर गिरोह को पकड़ने हेतु मांग की गई।