Homeझाबुआरायपुरिया24 घण्टे के भीतर दो चोरियो का पर्दाफास रायपुरिया पुलिस को मिली...

24 घण्टे के भीतर दो चोरियो का पर्दाफास रायपुरिया पुलिस को मिली सफलता।

वॉइस ऑफ़ झाबुआ-

—————————————-

दिनांक 13.07.2023 को अज्ञात चोरो के द्वारा कस्बा झकनावदा के मैन मार्केट मे अनाज व्यापारी की दुकान का ताला तोङकर नगदी व सामान चुराकर ले गये जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र 448/2023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबध्द किया गया व दिनांक 14.07.2023 की रात को अज्ञात चोरो के द्वारा ग्राम बरवेट मे एक रहवासी मकान मे चोरी का प्रयास किया गया जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र 449/2023 धारा 457 भादवि का पंजीबध्द किया गया थाना क्षेत्र मे रात मे चोरी की दो घटनाओ को पुलिस अधीक्षक झाबुआ के द्वारा गंभीरता पुर्वक लिया गया एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार कुंसारिया को आवश्यक निर्देश दिये गये एवं थाना प्रभारी के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ तथा एसङीओपी पेटलावद के मार्गदर्शन मे एक टीम का गठन किया गया।टीम के द्वारा अपना मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया एवं मात्र 24 घण्टे के भीतर आरोपी बन्टी पिता राजेन्द्र उर्फ राजेन्द्र अमलियार निवासी ग्राम वङलीपाङा, मोहन पिता राजु उर्फ राजेन्द्र अमलियार निवासी वङलीपाङा एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर चोरी मे गया मश्रुका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।

इस सराहनीय कार्य मे – निरीक्षक श्री राजकुमार कुंसारिया , सउनि फौदलसिंह भदोरिया, सउनि विनोद सोलंकी ,प्रआर अविनाश प्रआर महेन्द्र चौहान का योगदान सराहनीय रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!