Homeझाबुआपेटलावदशिवराज जी पीड़िता की फरियाद सुनिये... हैवानियत की सारी हदें पार...

शिवराज जी पीड़िता की फरियाद सुनिये… हैवानियत की सारी हदें पार कर खवासा निवासी जयेश ने 22 वर्षीय युवती को बनाया अपना शिकार….डरा धमका कर लगातार 5 वर्षो तक करता रहा बलात्कार बलात्कार का मामला दर्ज होने के 11 दिन बीत जाने के बावजूद आज भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है आरोपी… थाना प्रभारी चौहान की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल….?? पुलिस का सुस्त रवैया…. न्याय के लिए भटकती पीड़िता-

शिवराज जी पीड़िता की फरियाद सुनिये…

हैवानियत की सारी हदें पार कर खवासा निवासी जयेश ने 22 वर्षीय युवती को बनाया अपना शिकार….डरा धमका कर लगातार 5 वर्षो तक करता रहा बलात्कार

बलात्कार का मामला दर्ज होने के 11 दिन बीत जाने के बावजूद आज भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है आरोपी…

थाना प्रभारी चौहान की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल….??

पुलिस का सुस्त रवैया…. न्याय के लिए भटकती पीड़िता-

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े

झाबुआ। मध्यप्रदेश में सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार मुहिम के रूप में कार्य कर रही है…अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकार लगातार एक्शन ले रही है… किंतु झाबुआ जिले में पुलिस सरकार की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रही है…क्योंकि यहां थांदला थाना प्रभारी कैलाश चौहान जैसे अधिकारी पदस्थ है, जो बलात्कार के आरोपी को 11 दिनों में भी पकड़ने में सक्षम नहीं है… पीड़िता न्याय के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर है किंतु पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

यह है मामला —
मामला थांदला पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खवासा का है, जहां एक 22 वर्षीय युवती के साथ एक शादीशुदा व्यक्ति जयेश पिता झमकलाल रावत द्वारा डरा धमका कर लगातार बलात्कार किया वही पीड़िता व पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी आरोपी व उसके परिजनों के द्वारा लगातार दी जा रही है… आरोपी…. पीड़िता के साथ पिछले 5 वर्षों से लगातार बलात्कार करते आ रहा है… आरोपी के द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा भी दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई, आरोपी शादीशुदा होकर आरोपी के बच्चे भी हैं ऐसी स्थिति में हैवानियत की सारी हदें पार कर आरोपी ने 22 वर्षीय युवती की जिंदगी को नर्क बना दिया, किसी तरह पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर उसके साथ हो रही प्रताड़ना की बात अपने परिजनों को बताई, जिस पर परिजनों ने युवती को साथ ले जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376, 376(2)N 506 भादवी व पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है किंतु आरोपी अभी भी फरार है।

नाकाम पुलिस!!आरोपी गिरफ्त से बाहर –

आरोपी जयेश के द्वारा पीड़िता के साथ की गई प्रताड़ना और बलात्कार को लेकर पीड़िता के द्वारा दिनांक 27 जून 2023 को मामला पंजीबद्ध करवा दिया गया है… मामला पंजीबद्ध होने के 10 से अधिक दिन बीत चुके हैं, किंतु फिर भी पुलिस के हाथ खाली है। पूरे मामले में कहीं ना कहीं पुलिस नाकाम साबित हो रही है या फिर पुलिस इस ओर कोई कार्यवाई ही नहीं करना चाहती है। इतने बड़े मामले में अब तक पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार ना करना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े करता है। जिस तरह से 10 दिनों से अधिक समय होने को है, ऐसी स्थिति में भी आरोपी फरार है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। थाना प्रभारी कैलाश चौहान के द्वारा आरोपी को पकड़ने मैं कोई ऐसे प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जिससे आरोपी पकड़ में आए। पूरे मामले में मानो लग रहा है कि पुलिस किसी बड़े दबाव में दबकर रह गई है। या फिर ऐसा लग रहा है कि पुलिस आरोपी की मदद कर आरोपी को अग्रिम जमानत करवाना दिलवाना चाहती है

न्याय के लिए भटक रही रेप पीड़िता –
बलात्कार से पीड़ित युवती न्याय के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक झाबुआ से मांग की है कि बलात्कार करने वाले आरोपी जयेश को जल्द से जल्द पकड़ा जाए एवं मुझे न्याय दिलाया जाए। क्योंकि थांदला पुलिस के द्वारा इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करने के बाद इतने दिन बीत चुके हैं किंतु पुलिस की ओर से कोई ऐसे प्रयास नहीं किए गए जिससे आरोपी को पकड़ा जाए, पुलिस ने मामला दर्ज कर सिर्फ इतिश्री कर ली है। पीड़िता ने कहा की आरोपी के परिजन लगातार हमारे परिवार वालों पर मामला रफा-दफा करने हेतु दबाव बना रहे हैं, और लगातार धमकियां दी रहे है जिसके चलते हमारी जान को भी खतरा है पुलिस को इस ओर तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी को सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!