राजोद । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग 22-25 जून को मंदसौर में संपन्न हुआ । इस अभ्यास वर्ग में सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धति, व्यवहारिक प्रशिक्षण, कार्यकर्ता विकास व वैचारिक विमर्श को लेकर भाषण हुआ । इस प्रांत अभ्यास वर्ग में छात्र-छात्रा एवं अध्यापकों की उपस्थित रहीं । वर्ग में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अंकात, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया , अखिल भारतीय जनजाति छात्र कार्य प्रमुख प्रमोद राउत , सहप्रमुख राकेश पटेल व मालवा प्रांत संगठन मंत्री निलेश सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। वर्ग के अंतिम सत्र में प्रांत अध्यक्ष मदन वसुनिया ने संगठनात्मक घोषणाएं की ।
जिसमें धार विभाग संगठन मंत्री आशीष शर्मा, विभाग संयोजक गौरव साहू, विभाग व्यवस्था प्रमुख मिथुन तंवर, धार जिला संयोजक रोहित रघुवंशी, विभाग छात्रा प्रमुख सुरभि रावल , सुनील डामोर को मनावर व कुक्षी भाग संगठन मंत्री , अंक अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रांत टोली सदस्य व आकाश मुकाती को एसएफडी की प्रांत टोली का सदस्य घोषित किया गया। जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।