Homeझाबुआथांदलाएसपी साहब पुलिस छोड़ रही है अपराधी को पैसे लेकर.....! जनता...

एसपी साहब पुलिस छोड़ रही है अपराधी को पैसे लेकर…..! जनता को चौकीदार लग रहा है डाकू जैसा…! पुलिस होती है अपराधों पर नकेल कसने लेकिन यहां नकेल कसने की बजाय यहाँ तो संरक्षण मिल रहा है….! सुना है रज़ला में सस्टोरियों को संरक्षण देने के चक्कर में हुवे थे चौहान साहब लाइन अटेज…?

 

थांदला अविनाश गिरी। थांदला नगर में चोरियों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन पुलिस विभाग चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित होता दिखाई दे रहा हैं! रविवार रात्रि में सूत्रेटी रोड पर कृषि उपज मंडी रोड पर अब्दुल कुदुश शेख के गोदाम पर रखें 700 केरेट में से अज्ञात व्यक्ति ने करीब 300 काले कैरेट चोरी कर लिए गए। चोरी का पता तब चला जब प्रथम बारिया गोदाम पर गए तो उन्होंने देखा कि गोदाम का नकुछा और ताला टूटा पड़ा हुआ है ऐसी कई घटनाएं थांदला नगर में हो चुकी है। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग की रात गश्ती पर सवाल उठता दिखाई दे रहा है ।

एसपी साहब इधर भी ध्यान दे टीआई चौहान थाना परिसर में ही सेटीग कर अपने कोंस्टबल के मार्फत ले रहे रिश्वत

एसपी साहब आप जिले से सभी अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने लगें है और कई जगह आप के निर्देशों पर पुलिस विभाग ने अवैध गति विधियों पर शिकंजा भी कसा, परंतु थांदला नगर में कई प्रकार की अवैध गतिविधियों को टीआई चौहान बड़ावा देते नजर आ रहे हे और आप के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उडा रहे है।

जब से थांदला नगर में टीआई चौहान पदस्थ हुवे हैं मानो नगर में चोरी हो या ट्रैफिक की व्यवस्था या फिर चाहे शराब का अवैध परिवहन इस प्रकार के कई अवैध कार्य को बड़ावा देते दिखाई दे रहे थांदला नगर में पूर्व में भी कई चोरियां हो चुकी हैं। जिसको पकडने में भी टीआई चौहान असमर्थ रहे है। आज तक और अभी कुछ दिनों पहले नगर परिषद के अम्बेडकर भवन के यहां से एक चोर द्वारा वहा पर आने जाने के लिए लोहे की जाली लगी थी जो चोर निकाल कर ले गया जो कि सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गया फिर भी थांदला पुलिस प्रशासन उसे नही पकड़ पाया, कैसे पकड़ेगा जब मुखिया ही नगर में चल रही अवैध गतिविधियों पर ध्यान नही दे पा रहे है तो निचले कर्मचारी कैसे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगा पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक टीआई चौहान को मालूम है कि झाबुआ जिले में उनके तीन साल पूरे होने वाले है और इन्हे जल्द यहां से दूसरे जिले में जाना है इसलिए जितना माल यहां से बटोर सकते है बटोर लेने में लगे है और देखा जाए तो इनकी कार्य प्रणाली भी शुरू से ढीली दिखाई दी है थांदला नगर के 30 किलो मीटर के दायरे में गुजरात बाउंड्री और राजस्थान दोनो बाउंड्री लगती है जिस कारण यहां पर कई प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित होती है। सुत्र तो ये भी बताते रानापुर से भी इन्हे इसलिए हटाया गया था कि रजला में चल रहे जुए सटटें वालों को इनका काफी संरक्षण था.. कई शिकायतें भी हुई… लेकिन साहब राम नाम जपना पराया माल अपना की तर्ज पर काम करनें लगे इसी वजह से इन्हे लाईन अटैज किया गया था।

फोटो सलग्न

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!