एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा ‘शिक्षा रथ’ के माध्यम से शिक्षा के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।
लाबरिया (धार) संस्था एजुकेट गर्ल्स द्वारा जिले में विगत 6 वर्षों से जिला शिक्षा केंद्र के साथ मिलकर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत शाला त्यागी व अनामांकित बालिकाओं की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके ठहराव व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। संस्था द्वारा शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों व सामुदाय के साथ ग्राम शिक्षा सभा, शाला प्रबंधन समिति बैठक, मोहल्ला बैठको का आयोजन एवं गृह संपर्क के दौरान अभिभावकों को परामर्श, जागरूकता एवं प्रोत्साहन का कार्य भी किया जा रहा है। एजुकेट गर्ल्स द्वारा इसी दिशा में जिला धार में 16 जून से शिक्षा रथ का शुभारम्भ माननीय जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्र द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिषर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया था जो गुरुवार को लॉबरिया, बोडिया, संदला गांवो मे पहुचा। इस रथ के माध्यम से जिले के निर्धारित गाँवों मे ऑडियो/वीडियो के माध्यम से समुदाय के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ साथ अधिक से अधिक अनामांकित व शाला त्यागी बच्चों का विद्यालयों मे नामांकन हेतु प्रेरित करने का कार्य जा रहा हे ।
लाबरिया गाँव के उपसरपंच महोदय द्वारा गांव के लोगो से अपील की गई की सभी माता पिता अपने बच्चों स्कूल भेजे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे तथा उन्होंने संस्था के कार्यो के सराहना व्यक्त की । इस अवसर पर गांव के स्टैक होल्डरो को संस्था की ओर से धन्यवाद पत्र भेट किया गया।
इस जागरूकता अभियान मे ब्लॉक् शिक्षा अधिकारी विकास मारु,क्षेत्रीय समन्वयक धर्मेंद्र मारु,दशरथ चरपोटा, सत्यनारायण मेडा व टीम बालिका महेन्द्र मारु, मुकेश चरपोटा उपस्थित रहे।