पेटलावद पुलिस द्वारा खुले में शराब पीने वालों पर की बड़ी कार्यवाही।
गिरफ्तार कर की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।
सुनिल डामर बामनिया
बामनिया-पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ,अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन एवं एसडीओपी महोदय पेटलावद के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक राजुसिंह बघेल एवं चौकी बामनिया पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कस्बा बामनिया में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत खवासा तिराहा बामनिया में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीते पांच लोगों को पकड़ा जिनके पास से शराब एवं डिस्पोजल आदि जप्त किए गए। खुले में शराब पीने वाले 1. सुंदरलाल पिता मांगी राणा उम्र 25 साल निवासी मुल्थनिया, 2.शंभू पिता दुधाजी डामर उम्र 50 साल निवासी सेमलिया, 3. फूलसिंह पिता रामजी डामर उम्र 35 साल निवासी सेमलिया, 4.मनीष पिता मढिया राणा उम्र 22 साल निवासी मुल्थनिया, रामचंद्र पिता तोलिया चारेल उम्र 36 साल निवासी रत्नाली के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36 बी के तहत कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में उल्लेखनीय योगदान निरीक्षक राजू सिंह बघेल, एसआई अशोक बघेल, एचसी रविन्द्र अम्लियार, आर आशीष, आर विजय का विशेष योगदान रहा।