उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रवेश उत्सव मनाया गया।
दिलीप सिंह भूरिया
चंद्रशेखर आजाद नगर ।नवीन शिक्षा सत्र-2023-24 की शुरूआत में नवीन प्रवेश उत्सव के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नवीन छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं पुस्तक वितरण कर प्रवेश उत्सव मनाया गया ।नवीन प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय में नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक पूजा श्रीवास्तव,त्रिलोक शर्मा, रितुराज सोनी,गिरधारीलाल धाकड़ द्वारा छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया तथा पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह,वरिष्ठ शिक्षक शाहीद शेख,आनंद ताहेड़,रमेश डावर, हेमेन्द्र गुप्ता,मनोज सोनी ,आशीष सोनी,राजकुमार मारू,शेखरसिंह कुशवाह व समस्त स्टाफ उपस्थित था।