छः उंगली वाले बाबा ये तूने क्या किया….????
ओबर्सन भी करने लगे झोलाछाप डॉक्टर महिला की हालत गंभीर
कट्टीवाड़ा में 6 ऊँगलीवाले बंगाली बाबा के नाम से प्रसिद्ध है झोलाछाप
मामले में जयस उतरा मैदान में
संपत धाकड़ कट्ठीवाड़ा
कट्ठीवाड़ा में बंगाली डॉक्टर जोबट वाले रमेश राठौड़ के मकान किराये से, मेन बाज़ार में अस्पताल संचालित कर रहा है, हालांकि पूरे जिले में संचालित हो रहे है, यह प्रशासन को अच्छे से जानकारी है बावजूद कोई ठोस कदम नही उठाना चाहता है, कट्ठीवाड़ा में एक मामला सामने आया है, एक महिला के ओबर्सन के लिए कथित डॉ ने 5000 रुपए में एक गोली दी, उसके बाद महिला की हालत बहुत गंभीर हो गई, यह केश सिर्फ सामने आया है जिले भर में कितने गुमनाम लोग शिकार होते यह पता नही चलता है।
छः अंगुली वाले बाबा के नाम से मशहूर है तथाकथित डॉक्टर
तथाकथित डॉक्टर उर्फ़ 6 ऊँगली वाले बंगालीबाबा व उसकी पत्नी के द्वारा उक्त् महिला को दी गयी गर्भापात की दवाई से हाई ब्लडिंग शुरु हो गयी और अचानक तबियत बिगड़ने से उसे कट्ठीवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहा उसे उचित उपचार द्वारा बचाया जा रहा है, अभी उपचार जारी है।
क्या ये पैसा ऐठने के नाम पर ज़िंदगी से खिलवाड़ नही है???
हम सब समझते और मानते भी है की कई बार इन लोगो का प्राथमिक उपचार लोगो के लिए संजीवनी का कार्य भी करता है, लेकिन इस अनैतिक और अप्रकृतिक कृत्य के लिए इनपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए, यह प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है।
मामले को जयस ने लिया संज्ञान कार्यवाही की मांग।
उक्त मामले की जानकारी शोशल मीडिया के माध्यम से लगने के बाद जयस कट्ठीवाड़ा ने सक्रियता दिखाते हुए प्रशासन से केस से संबंधित झोलाछाप फर्जी तथाकथित डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है।