
सुनिल डामर बामनिया
आदिवासी ग्रामीण परिवेश में पली-बड़ी झाबुआ जिले के छोटे से गांव पाटड़ी तहसील थांदला हाल मुकाम बामनिया की रहने वाली कुमारी प्रिया पिता मंगलसिंह मैडा ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी 2020 में चयनित होकर वाणिजियक कर निरीक्षक का पद हासिल किया।कुमारी प्रिया मैडा ने नवोदय विद्यालय अलिराजपुर से हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई की।इसके बाद इंदौर से विज्ञान विषय से स्नातक डिग्री हासिल कर,mppsc की तैयारी में जुट गई।और पहले ही प्रयास में सफलता अर्जित की।उल्लेखनीय है कि कुमारी प्रिया मैडा पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलावती मैडा की पुत्री व जयस नारी शक्ति दीपिका मैडा,डामोर की छोटी बहन है।कुमारी प्रिया mppsc 2021की मुख्य परीक्षा की तैयारी भी कर रही है।कुमारी प्रिया की इस उपलब्धि में माता -पिता,भाई – बहनों व समस्त सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।