Homeधारभाजपा राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय और युवा आयोग अध्यक्ष खरे कल 7...

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय और युवा आयोग अध्यक्ष खरे कल 7 जून को जिले के प्रवास पर

धार । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदल रहा है। इन 9 वर्षों में गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं चल रही हैं, इन योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। भाजपा ने 30 मई से 30 जून के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया है। इसी अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे बुधवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि श्री विजयवर्गीय एंव डॉ खरे गंघवानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जिराबाद तथा मनावर नगर में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हो कर मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी सहित भाजपा वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!