Homeअलीराजपुरजिला कलेक्टर को जनसुनवाई के माध्यम से ग्राम आंजनबारा के ग्रामीणों ने...

जिला कलेक्टर को जनसुनवाई के माध्यम से ग्राम आंजनबारा के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क मार्ग बनवाने के लिए आवेदन दिया ।

जिला कलेक्टर को जनसुनवाई के माध्यम से ग्राम आंजनबारा के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क मार्ग बनवाने के लिए आवेदन दिया ।

 

 

दिलीप सिंह भूरिया

अलीराजपुर

 

 

अलीराजपुर जिले के सोंडवा तहसील में बसे अति पिछड़े व अति दुर्गम ग्राम आंजनबारा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण किया जाए।

ग्राम आंजनबारा सोण्डवा तहसील के अलीराजपुर के मध्यप्रदेश के सबसे पिछड़े अतिदुर्गम क्षेत्र में से है, जहाँ पर आजादी से लेकर आज तक बिजली, पानी व सड़क व अन्य सुविधा नही पहुची है जिसके कारण आज भी पूरे गाँव का विकास शून्य है। ग्राम में लगभग 255 वयस्क मतदाता है व 650 से 700 तक कि अनुमानित आदिवासी जनसंख्या निवासरत है।

 

ग्राम में सड़क नही होने के कारण आज भी लोगो को पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है, आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को झोली बनाकर कंधों पर लादकर मरीजो को लगभग 8 से 10 किमी के पहाड़ी क्षेत्र पैदल पार कर अस्पताल पहुचाना पड़ता है जिसके कारण कई मरीज रास्ते मे ही दम तोड़ देते है। बच्चो को पास के ग्राम में स्कूल तक पहुचने के लिए बारिश में अपनी जान जोखिम डालकर पैदल नदी नाले पार करते हुए पैदल ही पहुचना पड़ता है। सड़क निर्माण नही होने के कारण ग्राम में विकास कार्य शून्य है।

 

उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने फरवरी 2020 ने स्वयं के श्रमबल पर पहाड़ खोदकर 7 किलोमीटर रास्ता बनाया था । जिसका संज्ञान तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी लिया, किंतु ग्राम पंचायत ने उसके बाद सुदूर ग्राम सड़क योजना के तहत केवल कच्चा रास्ता बनाया जो कि ध्यान नही देने की वजह से बारिश में टूट गया व परिस्थितिया ज्यो का त्यों बनी हुई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!