
झाबुआ। जैसा की हम सब जानते हैं कि पेटलावद रोड पर भूमाफियाओं द्वारा अधिकतर सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था जिसमे से अधिकतर भूमियों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया बोहरा समाज के लोग हैं और आज भी ये भूमाफिया बोहरा समाज के वरिष्ठ लोगों में आते हैं इन भूमाफियाओं द्वारा पेटलावद रोड ही नही थांदला नगर व आस पास कई सरकारी जगहों पर कब्जा कर रखा है। जिसका खुलासा भी वॉइस ऑफ झाबुआ जल्द करे परंतु आज भी पेटलावद रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प की बात करी जाए तो आप को बता दे कि कुछ समय पहले भी वॉइस ऑफ झाबुआ की पहल पर पेटलावद रोड पर कलेक्टर मैडम के आदेश से कई भूमाफिया के अवैध अतिक्रमण तोड़े गए थे। जिसमे मुनेरा अब्बास बोहरा ने सरकारी भूमि पर बिना परमिशन के पेवर्स लगा कर अतिक्रमण कर लिया था जिसे कलेक्टर के आदेश पर तोडा भी गया था जिसमें नोटिस में लिखा हुआ था पेवर्स के साथ-साथ जमीन में जो लगाए गए पाइप थे उन्हें भी निकालना था परंतु उस टाइम पर तहसीलदार द्वारा पंप संचालक को पाइप निकालने के लिए कुछ समय देखकर उन्हें वहां से पाइप निकालने का कहा गया था परंतु आज दिनांक तक मुनेरा अब्बास बोहरा द्वारा अपने पेट्रोल पंप के नीचे गैरकानूनी तरीके से जो पाइप लगाए हैं जिसे निकालने का आदेश पारित हो चुका है परंतु इनकी मनमानी से आज दिनांक तक नहीं निकाला गया है पूर्व में रही कलेक्टर मैडम रजनी सिंह ने थांदला में भूमाफियाओं पर शिगंजा कस इनके मनसुबों पर पानी फेरा और करोड़ों की कई सरकारी भूमि को इन भूमाफियाओं से मुक्त करवाया गया था उनके जाने के बाद फिर से कई भूमाफियाओं ने फिर से कई सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया गया है और कुछ पर करवाई करने से पहले ही कलेक्टर मैडम का यहां से स्थानांतरण हो गया जिस वजह से कई सरकारी भूमि को इन भूमाफियाओं से आजाद नही करवा पाई। क्या नवागत कलेक्टर महोदया तनवी हुंडा इस ओर ध्यान दंे पाएगी जिस प्रकार कलेक्टर रजनी सिंग द्वारा भूमाफियाओं पर लगाम कसी थी या फिर इन भूमाफिया सरकारी भूमि पर कब्जा करते रहेंगे और समस्या जस के तस बनी रहेगी और भूमाफियां अपने इस कारोबार को बढ़ाते जाएंगे या कलेक्टर महोदया भी इन पर सख्त कारवाई कर पाएगी या नहीं?