उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में दिवंगत हुवे लोगो को दी श्रद्धांजलि ।
आम आदमीपार्टी ने अलीराजपुर में मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि ।
दिलीप सिंह भूरिया
आजाद नगर भाभरा
देश के उड़ीसा राज्य के बालासोर में हुई ह्रदय विदारक ट्रेन दुर्घटना में मारे गए सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए स्थानीय बस स्टैंड अलीराजपुर में आयरन लेडी इंदीराजी की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी ।कल शाम को
7:00 बजे अलीराजपुर नगर में कैंडल मार्च निकालकर (आप) पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की ओर दो मिनिट का मोन रखा ।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश जमरा जी, जिला संयुक्त सचिव रिकेश पटेल जी, एसटी विंग जिला अध्यक्ष हीरालाल पटेल जी, जिला संयुक्त सचिव राडिया पडियार जी, नवल सिंह रावत जी, सुमसिंह रावत जी, ब्लॉक अध्यक्ष रंगराज डावर, राहुल राठौड़, संजय भूरिया, संजय बंडेडिया, शीलू बंडेडिया, भीमसिंह बंडेडिया संजय रावत आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।