
रिंगनोद योगेश गरवी। नगर के शासकीय स्कूल परिसर में 9 जून को आयोजित होने वाले पेसा एक्ट जागरुकता सम्मेलन को लेकर 11 ग्राम पंचायतों की सामूहिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पेसा जिला समन्वयक दिलीप मछार ने एक्ट समितियों के अधिकार, लाभ आदि के बारे में और सामूहिक जागरुकता सम्मेलन को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में पेसा मोबेलाइजर, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रिंगनोद सेक्टर के 11 ग्राम पंचायत में पेसा एक्ट समितियों, सामाजिक कार्यकर्ता, तडवी पटेल पुजारा जनप्रतिनिधि सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। पेसा एक्ट के जिला समन्वयक दिलीप मछार ने बताया कि जागरुकता सम्मेलन 9 जून को रिंगनोद शासकीय स्कूल परिसर में किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होकर ग्रामीणों को पेसा एक्ट के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेंगे। बैठक में जनजाति विकास मंच के रामप्रसाद मछार, जन अभियान परिषद के कमल मेड़ा, जनजाति विकास मंच के केशव बघेल, पेसा ब्लाक समन्वयक श्रीराम परमार, दिवनसिंह मकवाना, रामू भाबर, दलपत पाल, महेश सिंगार, ईश्वर मिस्त्री आदि मौजूद रहे।