

वॉइस ऑफ़ झाबुआ
अलीराजपुर जिले के रेत माफिया भदु पचाया ने कल एक प्रेस वार्ता में झाबुआ SDM पर कई आरोप लगाए थे जब हमने इन आरोपों को करीब से जानना चाहा तो कई तथ्य सामने आए।
हमे हमारे सूत्रों ने बताया की शनिवार रात ( रविवार की सुबह) प्रातः 2 बजे के बीच ग्राम पडलवा के आगे SDM की टीम ने भदु पचाया के डम्फर GJ-34-T-1399 को रोकना चाहा किंतु उसके ड्राइवर ने गाड़ी ओर तेज चलकर ग्रामीण रास्ते पर डाल दी और लगातार ओवरटेक करने की जगह नहीं दी बावजूद इसके SDM बिना अपनी जान की परवाह किये उक्त डम्फर का पीछा करते रहे और अंत मे ग्राम नाड़ में रोड समाप्त होने की वजह से उक्त डम्फर रुक गया और उसके ड्राइवर ओर क्लीनर वहाँ से फरार हो गए।
SDM की टीम ने वहाँ सर्चिंग की ओर ड्राइवर ओर क्लीनर को ढूंढ निकाला।
कैमरे के सामने उसके ड्राइवर एवं क्लीनर के बयान लिए गए उनमे उन्होंने पूरी घटना होना कुबूल किया।
भदु पचाया के मुनीम ने 2 बजकर 44 मिनट पर गाड़ी की रॉयल्टी भेजी जिसमे उल्लेख था कि यह गाड़ी 2 बजकर 12 मिनट पर छोटा उदयपुर से निकली और मात्र 32 मिनट में गाड़ी का इतनी दूर चलकर आ जाना संदेह उत्पन्न करता है कि यह रॉयल्टी फर्जी तरीके से बनवाई गई थी।
किसी ओर अपने पार्टनर से वह बात करके रेकॉर्डिंग करता है और झूठा इल्जाम लगता है कि SDM ने डिमांड करी जबकि वह आवाज SDM की है ही नहीं।
अपना वजूद खत्म होते देख बोखला गया है भदु।
अलीराजपुर रेत के किंग भदु की एक समय तूती बोलती थी किन्तु SDM ने जैसे ही उसके ऊपर हाथ डाला भदु घबरा गया और मन घडक कहानियां बनाने लगा जिससे SDM को बदनाम कर कार्यवाही रुकवा सके।